हिंदी
नई दिल्ली: जीटीबी अस्पताल में भर्ती मरीज की गोली मारकर हत्या के बाद अब दो स्तरीय सुरक्षा प्रणाली लागू होगी। अब मरीज के तीमारदारों को बिना पास के प्रवेश भी नहीं दिया जाएगा। केवल पासधारी व्यक्ति को ही अस्पताल में मरीजों के पास जाने की अनुमति होगी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मंगलवार देर शाम सुरक्षा को लेकर सरकार से वार्ता के बाद जीटीबी अस्पताल के डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। वहीं मंगलवार को भी अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल होने के कारण अस्पताल का कार्य प्रभावित रहा था। जिसके बाद शाम को सुरक्षा को लेकर सरकार के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया।
आपको बताते चलें कि मरीज की हत्या के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने हड़ताल शुरू कर दी थी। उनका कहना था कि जब तक अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हो जाएंगे हम लोग हड़ताल पर ही रहेंगे। उसके बाद सरकार ने अस्पताल में दो स्तरीय सुरक्षा प्रणाली लागू करने व गेट पास होने पर ही मरीजों के रिश्तेदारों को प्रवेश देने की नियम लागू कर दिया है। अब बिना पास वाले लोगों को अस्पताल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
Published : 17 July 2024, 7:21 AM IST
No related posts found.
No related posts found.