हिंदी
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन और आंदोलन को समर्थन देने के लिये कल सोमवार को सिंघु बॉर्डर पहुंचे अरविंद केजरीवाल को पुलिस द्वारा नजरबंद किये जाने की खबर है। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन और आंदोलन में शामिल होने के लिये कल सोमवार को सिंघु बॉर्डर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस द्वारा नजरबंद किया हुआ है। आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर किसानों के आंदोलन को कुचलने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है।
आम आदमी पार्टी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। आम आदमी पार्टी ने कहा दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर पर नज़रबंद किया है। मुख्यमंत्री कल जब सिंघु बॉर्डर गए थे तभी से उन्हें नज़रबंद किया हुआ है।
आप का कहना है कि सीएम अरविंद केजरीवाल को सिंधु बॉर्डर से लौटने के बाद कल से नजरबंद जैसे हालात बनाए गए हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल की सभी बैठक रद्द कर दी गई है।
आम आदमी पार्टी ने ने कहा कि गृह मंत्रालय के आदेशों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री को हाउस अरेस्ट किया गया है। किसान आंदोलन का समर्थन करने की वजह से भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को हाउस अरेस्ट किया।
आम आदमी पार्टी के नेता सौर भारद्वाज ने कहा कि केंद्र का पूरा दबाव था कि किसानों को दिल्ली स्टेडियम में जेल बनाकर कैद कर दिया जाए, किसान आंदोलन कुचल दिया जाए। जबसे मुख्यमंत्री ने किसानों का साथ दिया, केंद्र सरकार बौखला गई है। हम किसानों का साथ नहीं छोड़ेंगे, वो हमारे अन्नदाता हैं।
No related posts found.
No related posts found.