
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनावों का जल्द ही आगाज होने वाला हैं, जिसके चलते राजनैतिक तापमान भी चरम पर हैं। दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी और विपक्षी बीजेपी में विधानसभा चुनावों में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता हैं।
लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट दिल्ली की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2020 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। इस बार लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है।
डाइनामाइट न्यूज़ के खास कार्यक्रम दिल्ली चुनाव में माहौल टाइट है, हमने लक्ष्मी नगर की जनता से उनके मुद्दो को जाना और दिल्ली में मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी पसंद को जाना।
जनता ने बताया कि लक्ष्मी नगर में पाकिंग, जाम और गंदे पानी समस्या से जनता बेहाल हैं, साथ ही जगह-जगह टूटी सड़को ने लोगों की समस्या को और बढ़ा दिया हैं।
लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट दिल्ली के ईस्ट दिल्ली जिले में आती है। 2020 में लक्ष्मी नगर में कुल 48.04 प्रतिशत वोट पड़े। 2020 में भारतीय जनता पार्टी से अभय वर्मा ने आम आदमी पार्टी के नितिन त्यागी को 880 वोटों के मार्जिन से हराया था।
इसबार आप ने बीजेपी से आये बी बी त्यागी को लक्ष्मी नगर से उम्मीदवार बनाया हैं। जिसके बाद अब दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता हैं।
Published : 2 December 2024, 5:48 PM IST
Topics : AAP Assembly Election bjp Delhi Dynamite News Laxmi Nagar Political News public opinion trending news