हिंदी
नई दिल्ली: जाने माने अभिनेता अन्नू कपूर को रविवार को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। अन्नू कपूर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद 26 जनवरी की सुबह सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उनका स्वास्थ्य अब बेहतर बताया जा रहा है।
दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में उनका इलाज करने वाले चिकित्सकों की टीम में डॉ. जेपीएस साहनी, डॉ. रजनीश जैन, डॉ. राजीव पासी, डॉ. बीएस विवेक और डॉ. सुशांत वट्टल शामिल थे।
अन्नू कपूर की हालत स्थिर बताई जा रही थी। तमाम जांच और जरूरी इलाज के बाद उन्हें अब अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
सर गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड), डॉ. अजय स्वरूप ने आज एक बयान में कहा कि वरिष्ठ अभिनेता और लोकप्रिय रेडियो उद्घोषक की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
Published : 29 January 2023, 6:46 PM IST
Topics : Annu Kapoor Heatlh Update Sir Ganga Ram Hospital अन्नू कपूर अस्पताल गंगा राम अस्पताल नई दिल्ली स्वास्थ्य
No related posts found.