Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने दी प्रेन्नेंसी की गुड न्यूज़, जानिये घर में कब गूंजेगी किलकारी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मोहर लगा दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 29 February 2024, 12:46 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशी की खबर आयी है। दरअसल दोनों ही जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कपल ने खुद फैंस को खुशखबरी दी है।

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी करने की बताई ये वजह

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सितंबर 2024 में दीपिका के घर किलकारी गूंजेगी। इस खुशखबरी के सामने आने के बाद कपल को ढेरों बधाईयां मिल रही। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई दीपिका को  पोस्ट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नवबंर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। रणवीर और दीपिका ने दो रीति-रिवाजों के साथ इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। शादी के छह साल बाद कपल माता-पिता बनने वाले हैं। दीपिका और रणवीर बी-टाउन की मशहूर जोड़ियों में से एक हैं। इस जोड़ी को 'दीपवीर' के नाम से जाना जाता है। 

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को दिया Socks पहनने का Challenge, देखें वीडियो

दीपिका पादिकोण ने पोस्ट साझा कर हाथ जोड़ने वाला और ईविल आई इमोजी लगाई है।

गौरतलब है कि हाल ही में बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 में दीपिका के साड़ी लुक में फैंस उनका बेबी बंप दिखने की बात कह रहे थे। तभी से दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा चल रही थी। अब इन कयासों को दीपिका ने सच करार दिया है। सात महीने बाद सितंबर में दीपिका और रणवीर के घर किलकारी गूंजेगी।

Published : 
  • 29 February 2024, 12:46 PM IST