हिंदी
नई दिल्ली: बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार ये कपल एक चैलेंज वीडियो को लेकर चर्चा का केंद्र बना हुआ हैं। जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।

सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव रहने वाले दीपिका पादुकोण हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर खुद का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियों में दीपिका कई सारे सॉक्स बिना रूका पहनती नजर आ रही हैं। दरअसल दीपिका पादुकोण ने 'सॉक्स चैलेंज' लिया है, जिसके तहत वो इस 30 सैकेंड के वीडियो में बिना रूके कई सारे सॉक्स पहने नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण इस वीडियो में 30 सेकंड्स में केवल 9 ही सॉक्स पहन पाईं। दीपिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। फैंस को उनका ये 'सॉक्स चैलेंज' वीडियो खूब पसंद आ रहा है।
दीपिका ने दिया पति रणवीर सिंह को चैलेंज
इस चैलेंज वीडियो की शुरुआत ही दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह के नाम के साथ की और उन्हें इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया। दीपिका ने कहा कि 30 सेकंड्स में आप जितने भी सॉक्स पहन सकते हैं, पहन लो। इतना ही नहीं दीपिका ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में भी रणवीर को चुनौती दी। उन्होंने लिखा कि “रणवीर सिंह, तुम इसे बीट करके तो दिखाओ, मान जाऊंगी।”
दीपिका के काम की बात करें तो, वो बहुत जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में दिखाई देने वाली है।
Published : 25 August 2022, 11:57 AM IST
Topics : bollywood Deepika Padukone Ranveer Singh Viral video दीपिका पादुकोण बॉलीवुड रणवीर सिंह वायरल वीडियो सॉक्स चैलेंज सोशल मीडिया