हिंदी
टोक्यो: जापान में बारिश और बाढ़ के कारण दो लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी है तथा एक व्यक्ति अब भी लापता है। राष्ट्रीय प्रसारक ‘एनएचके’ ने बुधवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि चिबा प्रांत में 11 लोग मारे गए है जबकि फुकुशिमा प्रांत में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जापान के उत्तर और पूर्वोत्तर हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई।

यह भी पढ़ें: International News दक्षिण फिलीपींस में भूकंप से दो लोगों की मौत, 30 लोग घायल
2,000 लोगों को आपदा क्षेत्र से निकाला गया हैं। जबकि दर्जनों लोगों को अपने घर छोडने के लिए विवश होना पड़ा। आपदा के कारण कई उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। (वार्ता)
Published : 30 October 2019, 11:08 AM IST