
रायबरेली: जनपद में गुरुवार की सुबह लालगंज कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक टीचर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार राहगीरों ने सड़क किनारे पड़ी मोटरसाइकिल व एक युवक के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी मिली है कि लालगंज कोतवाली क्षेत्र में सेमर पहा ( बाबा पुरवा ) राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अध्यापक रितेश सिंह कछवाह जो कि आचार्य द्विवेदी नगर लालगंज के निवासी थे उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला। इसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी बताया जा रहा है कि मृतक रितेश की नियुक्ति मृतक आश्रित कोटे से करीब 3 साल पहले अध्यापक के पद पर हुई थी
लालगंज कोतवाली के थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि हालांकि अभी युवक की मौत के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 16 January 2025, 8:16 PM IST
Topics : Dead body HindiNews Investigation ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist police raebaeli police Teacher TrendingNews