हिंदी
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।
अधिकारी के मुताबिक, बापाने गांव क्षेत्र के अंतर्गत 22 नवंबर को लोगों ने राजमार्ग के पास शव देखा था।
अधिकारी ने बताया कि मीरा-भयंदर, वसई-विरार पुलिस ने शुरू में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया था लेकिन व्यक्ति की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद शुक्रवार को मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) भी जोड़ दी गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है।
अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की पहचान और हत्यारों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
Published : 25 November 2023, 4:14 PM IST
Topics : पालघर पुलिस महाराष्ट्र मामला दर्ज मुंबई अहमदाबाद राजमार्ग शव हत्या
No related posts found.