हिंदी
फर्रुखाबाद: जिले में एक पेड़ पर दो लड़कियों का शव मिलने का मामला सामने आया है। दोनों मृतक लड़कियां दोस्त हैं। दोनों लड़कियां सोमवार की रात में जन्माष्टमी (Janmashtami) का मेला देखने गईं थीं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक मृतक लड़कियों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। लडकियों के शव एक ही पेड़ पर दुपट्टे से लटके मिले हैं। साथ ही एक मोबाइल बरामद हुआ है।
रात 9 बजे घर से निकली थीं
दरसअल, घटना कोतवाली कायमगंज (Kayamganj) के गांव भगौतीपुर (Bhagautipur) की है। गांव के एक ही मोहल्ले की दो लड़कियों के शव एक ही दुपट्टे से आम के बाग में पेड़ से लटकी मिले। सोमवार को रात करीब 9 बजे गांव में जन्माष्टमी के मेले के प्रोग्राम में जाने की बात कह कर दोनों लड़कियां घर से निकली थीं। देर रात तक लड़कियां घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उन्हें बहुत खोजा, लेकिन वह नहीं मिलीं।
एक लड़की के पास मिला सिम कार्ड
आज मंगलवार की सुबह निकट के बाग में एक आम के पेड़ पर दोनों लड़कियों का शव लटका मिला। यह जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंच गये। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से उतारा। दोनों लड़कियां अपने ही दुपट्टे से फंदे में लटकी हुई थीं। एक मृतक लड़की के कपड़ों से सिम कार्ड मिला है।
Published : 27 August 2024, 12:38 PM IST
Topics : Bhagautipur Crime in Farrukhabad Dynamite News Farrukhabad Janmashtami Kayamganj कोतवाली कायमगं जन्माष्टमी फर्रुखाबाद भगौतीपुर