
मुंबई: पूरे देश में जन्माष्टमी की धूम है। मुंबई में जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से और काफी अलग तरीके से मनाया जाता है। जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई में दही हांडी का आयोजन होता है।
कोरोना के चलते बीते दो सालों में दही हांडी का आयोजन नहीं किया जा रहा था। इस साल पूरे दो साल बाद मुंबईवासी दही हांडी का जश्न मना रहे हैं।
दही हांडी का पर्व बेहद जोखिम और साहस भरा होता है। यही वजह है कि इसकी तैयारियां पहले से ही शुरू हो जाती हैं। दही हांडी में हिस्सा लेने वाले लोगों को अक्सर दही हांडी खेलते वक्त चोट भी लग जाती है।
सीएम ने फोड़ी मटकी
जन्माष्टमी के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के घाटकोपर में दही हांडी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मटकी फोड़कर दही हांडी का पर्व मनाया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: देश भर में जन्माष्टमी की धूम, जानिये रात्रि को लड्डू गोपाल की पूजा करने का सही तरीका
क्या है दही हांडी
दही हांडी के दौरान मटकी में दही भर कर रस्सी के सहारे हवा में काफी ऊपर लटकाया जाता है। इसके बाद लोग आपस में जुड़कर पिरामिड बनाते हुए इसको तोड़ते हैं।
दही हांडी को मिला साहसिक खेल का दर्जा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को विधानसभा में दही हांडी को साहसिक खेल का दर्जा दिया है। महाराष्ट्र में अब से दही हांडी को साहसिक खेल के रूप में जाना जाएगा। दही हांडी के साहसिक खेल होने से इसमें भाग लेने वाले युवाओं को खेलकूद कोटे से सरकारी नौकरी मिल सकती है। साथ ही इसमें घायल होने वाले युवकों को मुवाएजे के तौर पर राहत राशि मिलने का भी प्रावधान तैयार किया गया है।
यह भी पढ़ें: भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिये जन्माष्टमी पर कन्हैया को लगाएं ये भोग, जानिये पूजन की विधि
मुंबई की 5 फेमस दही हांडी
55 लाख की दही हांडी
मुंबई के उपनगर में दही हांडी पर सबसे अधिक 55 लाख का इनाम रखा गया है। इस साल की ये दही हांडी सबसे महंगी दही हांडी साबित हुई।
Published : 19 August 2022, 5:02 PM IST
Topics : Dahi Handi Eknath Shinde Janmashtami maharashtra Mumbai एकनाथ शिंदे जन्माष्टमी दही हांडी महाराष्ट्र मुंबई