LockDown in Maharajganj: लॉकडाउन लगने के बाद कोल्हुई पुलिस सख्त, फालतू घूमने वालों पर कसा शिकंजा

सरकार द्वारा कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया गया है। कोल्हुई बाजार में सरकार द्वारा 21 दिन का लॉकडॉउन लगा दिए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने आज सुबह किराना, दवा, फल, सब्जी की खरीदारी कि और शासन द्वारा दिए गए तय समय 11बजे तक लोग अपने घरों में जा रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज़ विशेष..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 March 2020, 2:14 PM IST
google-preferred

महराजगंजः आज से 21 दिन का लॉकडाउन शुरू हो गया है। जिले के कोल्हुई बाज़ार में सरकार द्वारा 21 दिन का लॉकडॉउन लगा दिए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने बुधवार की सुबह किराने, दवा, फल, सब्जी की खरीदारी की और शासन द्वारा दिए गए तय समय 11बजे तक लोग अपने घरों में जा चुके हैं। क्योंकि कोल्हुई पुलिस पूरी तरह तरह सख्त नजर आ रही।

यह भी पढ़ेंः महराजगंज की बड़ी ख़बर, हिस्ट्रीशीटर अनिल गुप्ता पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, भेजा जेल

माइक से सुबह से पुलिस जनता के बीच सूचना देकर आवश्यक समान खरीदकर 11 बजे सुबह तक अंदर लोगों से घरों के अंदर जाने की अपील की। चौराहे पर घूम रहे फालतू लोगों को पुलिस ने अपने अंदाज में समझाया। जिससे फालतू लोगो भाग खड़े हुए। पुलिस लोगों से अपील करने के बाद, शासन के निर्दशानुसार सख्ती बरत रही है।

यह भी पढ़ें: विधायक ने कोरोना की जंग में दिये एक करोड़ तो सांसद ने महज 25 लाख, बना चर्चा का विषय

लगातार माइक से जनता के बीच घरों में रहने की अपील की जा रही है। आने वाले सभी वाहनों को सख्ती से जांच की का रही है। पुलिस लोगों से तय समय पर एक घर से एक ही आदमी को जरूरी सामान खरीदने के लिए बाज़ार में आने को कहा है।