हिंदी
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में प्रतिकूल मौसम और बेमौसम बरसात से 29 करोड़ रुपये से अधिक की फसल को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
हमीरपुर के उपायुक्त हेम राज बैरवा ने जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के कृषि और बागवानी विभाग के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि मानसून पूर्व मौसम के दौरान विभिन्न फसलों का 29.35 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।
उन्होंने कहा कि इस मौसम में गेहूं और अन्य पारंपरिक फसलों को लगभग 29.19 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि फलदार पौधों और पेड़ों को 18 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
बैरवा ने कहा कि दोनों विभागों के अधिकारियों को नुकसान की एक विस्तृत जमीनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है, जिसके आधार पर प्रभावित किसानों और बागवानी करने वालों को फसल बीमा योजनाओं और राहत नियमावली का पालन करते हुए मुआवजा दिया जा सकता है।
Published : 1 May 2023, 9:12 PM IST
Topics : फसल बर्बाद बेमौसम बरसात मौसम हमीरपुर हिमाचल प्रदेश
No related posts found.