Crime News: नकाबपोश हमलावर ने घर में घुसकर भाजपा नेता को मारी गोली

अमृतसर से करीब 25 किलोमीटर दूर जंडियाला गुरु में एक अज्ञात हमलावर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बलविंदर गिल को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 17 April 2023, 12:35 PM IST
google-preferred

अमृतसर (पंजाब): अमृतसर से करीब 25 किलोमीटर दूर जंडियाला गुरु में एक अज्ञात हमलावर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बलविंदर गिल को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस अधीक्षक जुगराज सिंह ने बताया कि एक अज्ञात हमलावर रविवार रात, भाजपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के महासचिव गिल के आवास में घुसा और उसने उन्हें नजदीक से गोली मारी। हमलावर ने अपना चेहरा ढंका हुआ था।

सिंह ने बताया कि गोली गिल के जबड़े में लगी और उन्हें तत्काल एक निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि हमलावर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, जो भाजपा नेता के आवास के बाहर इंतजार कर रहा था।

सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस के कई दल काम कर रहे हैं और उन्होंने घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्र किए हैं।

 

Published : 
  • 17 April 2023, 12:35 PM IST

Related News

No related posts found.