Crime in UP: सुल्तानपुर में युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप

यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार को एक युवती की डैड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 21 September 2024, 6:57 PM IST
google-preferred

सुल्तानपुर: जनपद के गोसाईगंज थानाक्षेत्र में शनिवार को वैदहा में नहर की पटरी स्थित झाड़ी में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती के हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए मिले। हत्यारे ने युवती की हत्या कर शव को झाड़ी में छिपा दिया था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस युवती के शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला गोसाईगंज थानाक्षेत्र के वैदहा शारदा सहायक खंड के पास का है। 

जानकारी के अनुसार नहर की पटरी के पास झाड़ियों में  करीब तीन बजे एक युवती का शव लोगों को दिखाई पड़ा। मृतका के हाथ- पैर दुप्पटे से बंधे हुए थे। मृतका के शरीर पर चोट के कई निशान थे। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल के पास मौजूद लोगों से पूछताछ की है। पुलिस मृतका के शव को शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। आशंका की जा रही है दुराचार करने के बाद युवती की हत्या कर दी गई। 

थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। युवती की हत्या हुई है। शव की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

Published : 
  • 21 September 2024, 6:57 PM IST

Advertisement
Advertisement