Crime in UP: देवरिया में पवित्र रिश्ते का कत्ल, कलयुगी पिता ने मासूम के साथ किया ये कुकृत्य

यूपी के देवरिया में सोमवार को रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 3 February 2025, 9:53 AM IST
google-preferred

देवरिया: यूपी के देवरिया में इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आयी है। भाटपार रानी क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपनी 13 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की शिनाख्त कर रही है।  

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार थाना भाटपार रानी की घटना है। 

जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पहले तो पीड़िता की मां कुछ नहीं बोली। बाद में हिम्मत कर उसने पुलिस से मामले की शिकायत की। 

पीड़िता की मां ने रविवार को पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को उसके ही सगे बाप ने हवस का शिकार बनाया। 

सूचना मिलते ही पुलिस फारेंसिक टीम के साथ तत्काल मौके पर पुहंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने बताया कि दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सबूत भी संकलित किये जा रहे हैं। नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह पीड़िता का पिता है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई। 

खबर अपडेट हो रही है...
 

Published : 
  • 3 February 2025, 9:53 AM IST

Advertisement
Advertisement