हिंदी
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) सागर जैन ने बताया कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र के राजापुर नौगावां गांव निवासी खुर्शीद अहमद (20) का शव आज बेगमपुरा के जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
यह भी पढ़ें: पनियरा में अपराधों की बाढ़, नरकंकाल के बाद पेड़ से लटकता मिला शव
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार जैन के अनुसार परिजनों का आरोप है कि मंगलवार शाम सात बजे फोन पर कॉल आने के बाद अनीस घर से निकल गया लेकिन वापस नहीं लौटा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
परिजन का आरोप है कि अनीस की हत्या करके उसका शव फंदे से लटकाया गया।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर में पेड़ से लटका मिला दलित युवक का शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
Published : 31 January 2024, 4:14 PM IST
Topics : Dead body hanging uttar pradesh youth उत्तर प्रदेश फंदा युवक लटका शव सहारनपुर