हिंदी
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति को एक साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पीड़ित बच्ची को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने सुनाई ये सजा, जानिए पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि यह घटना नानपारा पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने एक साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। अपराध की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि बच्ची को इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बच्ची को बाल रोग विशेषज्ञों की जांच और देखरेख के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है। हालांकि बच्ची की हालत स्थिर थी।
यह भी पढ़ें: किशोरी से दुष्कर्म के जुर्म में एक व्यक्ति को 20 साल की कैद
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
Published : 18 February 2024, 1:26 PM IST
Topics : bahraich Innocent Girl rape उत्तर प्रदेश गिरफ्तार दुष्कर्म बहराइच मासूम बच्ची वारदात व्यक्ति
No related posts found.