
नोएडा: राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा एक बार फिर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी के बाद अब एक 'गालीबाज' महिला का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो इंटरनेट पर तूफान की तरह वायरल हो रहा हैं।
इस वीडियो में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड को कई तरह की गंदी-गंदी गालियां देती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में महिला एक गार्ड के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की भी करती नजर आ रही है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के कुछ देर बाद ही पुलिस ने इस पर एक्शन ले लिया और महिला को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने महिला के खिलाफ भारतीय दंड सहिता की धारा 153-A, 323, 504, 505(2), 506 के महत मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ये वायरल वीडियो नोएडा के थाना सेक्टर-126 एरिए के एक हाईराइज जेपी विशटाउन सोसायटी का है। गालिबाज महिला का नाम भाव्या रॉय बताया जा रहा है।
Published : 21 August 2022, 6:08 PM IST
Topics : etah Firozabad Noida uttar pradesh Viral video उत्तर प्रदेश एटा नोएडा फिरोजाबाद वायरल वीडियो