हिंदी
महराजगंजः उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने परिषदीय स्कूलों की परीक्षा 20 से 27 मार्च तक संपन्न कराने के लिए शेडयूल जारी कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि 31 मार्च को बच्चों को प्रगति पत्र वितरित कर दिया जाएगा।
इन तिथियों पर होंगी परीक्षाएं
20 मार्च को सभी परिषदीय बच्चों की मौखिक, खेलकूद, कृषि, शिल्प व क्राफ्ट की परीक्षा होगी। 21 मार्च को गणित व उर्दु, संस्कृत की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। 22 मार्च को हिंदी, सामाजिक विषय एवं अंग्रेजी तथा 23 को गणित कला व संगीत की परीक्षा होगी। तीन दिन होली के अवकाश के बाद पुनः 27 मार्च को नैतिक शिक्षा, हिंदी व विज्ञान की परीक्षा होगी।
Published : 16 March 2024, 3:37 PM IST
Topics : Available council Examination Maharajgan Progress कार्यालय जिला परीक्षा बेसिक शिक्षा महराजगंज
No related posts found.