हिंदी
नई दिल्लीः भारत बायोटेक देश में जल्द ही Nasal वैक्सीन का ट्रायल शुरू करने जा रहा है। अगर ये ट्रायल सफल हुआ तो कोरोना की वैक्सीन से जलद छुटकारा मिल सकता है।
नागपुर में इस वैक्सीन के पहले और दूसरे फेज का ट्रायल किया जाएगा। Nasal वैक्सीन को नाक के जरिए दिया जाता है, जबकि अभी तक भारत में जिन दो वैक्सीन (कोविशील्ड, कोवैक्सीन) को मंजूरी मिली है वो हाथ पर इंजेक्शन लगाकर दी जाती है। डॉक्टर का कहना है कि इस Nasal वैक्सीन में दो की बजाय सिर्फ एक ही डोज देने की जरूरत होगी।
भारत बायोटेक के डॉ. कृष्णा इल्ला ने बताया कि अगले दो हफ्तों में Nasal Covaxin का ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। भारत बायोटेक जल्द ही इस ट्रायल को लेकर DCGI के सामने प्रपोजल रखेगा। भारत बायोटेक अभी भी दो इंट्रा-नेसल वैक्सीन पर काम कर रहा है। दोनों ही वैक्सीन अमेरिका की हैं।
Published : 7 January 2021, 3:52 PM IST
No related posts found.