UP News: बलिया में भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे जयकारे
उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित गंगा भवन-उजियार घाट में स्वर्गीय पंडित गोरखनाथ उपाध्याय की स्मृति में श्रीमद्भागवत महायज्ञ एवं कथा का शुभारंभ हुआ। मंगलवार को निकली भव्य कलश यात्रा में हजारों महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। गंगा पूजन, मंदिरों में दर्शन और वृंदावन के कलाकारों की रासलीला ने श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।