
नई दिल्लीः स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनने पर जोर देते हुए कई नए एलान किए हैं। जिसके बाद अब कांग्रेस ने उन पर निशाना साधते हुए उन पर आरोप लगाए हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि क्या सरकार लोकतंत्र में विश्वास करती है। हमें इस बारे में सोचने की जरूरत है। आत्मनिर्भर भारत की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी। उन्होंने कहा है कि क्या सरकार लोकतंत्र में विश्वास करती है? इसके बारे में सोचने की जरूरत है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने आत्मनिर्भर भारत की स्थापना की थी, लेकिन इस सरकार ने सब कुछ बेच दिया।
यह भी पढ़ें: लाल किले की प्राचीर पर पीएम मोदी ने किया झंडारोहण, कही ये बड़ी बातें
बता दें कि आज लाल किले पर पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया था। जिसमें उन्होंने आत्मनिर्भर भारत योजन पर ज्यादा जोर दिया था। उन्होंने कहा था आज देश अपनी मदद के साथ-साथ दूसरे देशों की मदद के लिए आगे आया है। आज हमें किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।
Published : 15 August 2020, 2:42 PM IST
Topics : 74th Independence Day Congress PM Modi Red Fort कांग्रेस प्रवक्ता पीएम मोदी रणदीप सिंह सुरजेवाला स्वतंत्रता दिवस