हिंदी
नई दिल्लीः आज 74वें स्वतंत्रता पर लाल किले से पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान पर जोर दिया है।
1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि अगले एक हजार दिन में देश की सभी छह लाख ग्राम पंचायतें ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जुड़ जाएंगी।
2. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मतलब सिर्फ आयात कम करना ही नहीं, हमारी क्षमता, रचनात्मकता और स्किल्स को बढ़ाना भी है।
यह भी पढेंः जानिये क्या है नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन, आम आदमी को कैसे मिलेगा इसका फायदा
3. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन सुगम बनाने के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा। इससे लोगों को स्थानीय स्तर पर वे सभी सुविधाएं मिल सकेंगी जिनके लिए शहर आते हैं।
4. गांव में रोजगार के अवसर होंगे और युवाओं को अपनी क्षमता का विकास करने का पूरा अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: लाल किले की प्राचीर पर पीएम मोदी ने किया झंडारोहण, कही ये बड़ी बातें
5. प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 2014 से पहले देश की सिर्फ पांच दर्जन पंचायतें ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ी थीं। बीते पांच साल में देश में डेढ़ लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा, "आने वाले 1000 दिन में देश के हर गांव को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा।
Published : 15 August 2020, 1:36 PM IST
Topics : 74वां स्वतंत्रता दिवस AtamaNirbhar Bharat Independece Day PM Modi Red Fort आत्मनिर्भर भारत लाल किला
No related posts found.