हिंदी
नई दिल्ली: कांग्रेस ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक अलोक वर्मा को हटाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। कांग्रेस ने कहा कि सीबाआई विवाद पर उच्चतम न्यायालय का आदेश मोदी सरकार के मुंह पर तमाचा है। कांग्रेस ने कहा कि न्यायालय ने सच को जिन्दा रखा है।
यह भी पढ़ें:CBI मामले पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश- दो हफ्ते में जांच पूरी करे CVC
पार्टी ने एक बयान जारी कर न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज पत्रकारों से कहा कि जो लोग सीबीआई की स्वायत्तता को नष्ट करने का प्रयास कर रहे थे यह उनके मुंह पर तमाचा है।
उन्होंने कहा कि सीवीसी अब सरकार के इशारे पर काम नहीं कर सकती बल्कि उसे उच्चतम न्यायलय के पूर्व न्यायाधीश क़ी देखरेख में काम करना होगा।
Published : 26 October 2018, 2:50 PM IST
No related posts found.