Uttarakhand News: हरिद्वार के शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, CM धामी पर भी लगाए आरोप

 शिवालिक नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिवालिक नगर चौक पर एकत्र होकर नगर पालिका प्रशासन पर अनियमितताओं के आरोप लगाए। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 April 2025, 1:09 PM IST
google-preferred

हरिद्वार: शिवालिक नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व रानीपुर विधानसभा प्रत्याशी राजीव चौहान और पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी महेश प्रताप राणा ने की।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने शिवालिक नगर चौक पर एकत्र होकर नगर पालिका प्रशासन पर अनियमितताओं के आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भी भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया और जोरदार नारेबाजी की।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा और अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे।

इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। हालांकि, प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही पालिका प्रशासन में पारदर्शिता नहीं आई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Published :