UP Politics: कांग्रेस-सपा ने मिलाया हाथ, अखिलेश यादव ने गठबंधन को लेकर कही ये बड़ी बात

उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन का ऐलान किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 February 2024, 3:06 PM IST

लखनऊः उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गठबंधन का ऐलान किया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा, " हमारे बीच कोई विवाद नहीं है... गठबंधन होगा।"

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, आज शाम तक सीट शेयरिंग का ऐलान हो जाएगा। वहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि जल्द ही सारी चीजें साफ हो जाएंगी। अंत भला तो सब भला।

यह भी पढ़ेंः सपा की तीसरी लिस्ट जारी, घोषित किये आधा दर्जन और प्रत्याशी, बदायूं से धर्मेद्र यादव की जगह शिवपाल यादव बने प्रत्याशी 

इन सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस!

रायबरेली, अमेठी, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, देवरिया, बांसगांव, सीतापुर, अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, कानपुर, झांसी, बाराबंकी, फतेहपुर सीकरी, मथुरा और सहारनपुर।

Published : 
  • 21 February 2024, 3:06 PM IST