अडाणी मामले को लेकर फिर उठा कांग्रेस, कही ये बात

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच से ही अडाणी समूह से जुड़े ‘घोटाले’ की पूरी सच्चाई सामने आ सकती है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 18 May 2023, 5:35 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच से ही अडाणी समूह से जुड़े ‘घोटाले’ की पूरी सच्चाई सामने आ सकती है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने उस खबर का हवाला दिया जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि मामले पर लीपापोती का प्रयास किया जा रहा है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, कांग्रेस का आरोप रहा है कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) पॉलिसीधारकों के पैसे अडाणी समूह में निवेश किए गए हैं और हिंडेनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से लोगों का बहुत नुकसान हो चुका है। अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों को खारिज किया था।

रमेश ने ट्वीट कर कहा कि इस मामले में जेपीसी जांच की जरूरत है और इसके जरिये ही ‘मोदानी घोटाले’ की पूरी सच्चाई सामने आ सकती है।

Published :  18 May 2023, 5:35 PM IST

Related News

Advertisement