Politics: कांग्रेस पार्टी ने इस कारण सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, चलायेगी सेवा सत्याग्रह

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, पूर्व आर के चौधरी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई न किये जाने से नाराज कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 June 2020, 7:54 PM IST

लखनऊः आज कांग्रेस विधानमंडल दल के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को 14 दिन से लखनऊ जेल में रखा गया है। उनपर एक झूठा मुकदमा लिखाकर कांग्रेस पार्टी का मनोबल सरकार तोड़ना चाहती है। मगर हम नहीं झुकेंगे और समाज की इसी तरह सेवा करते रहेगें। सरकार इससे हमें नहीं रोक सकती।

यह भी देखें: सामने आई दिल दहला देने वाली घटना, 5 लोगों के सुसाइड से मचा हड़कंप 

ये बातें प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने कहीं। बाराबंकी में एक परिवार द्वारा की गई सामूहिक आत्महत्या पर कहा की सैकड़ों मीट्रिक टन अनाज गरीबों मे बंटवाने का दावा करने वाली सरकार की हकीकत इस घटना ने खोल दी है। 

यह भी पढ़ेंः यूपी में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती: पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, सामने आया चौंकाने वाला खेल

हमारे प्रदेश अध्यक्ष की गलती थी की उन्होंने प्रवासी मजदूरों की मदद करने का काम किया और उनकी मदद के लिए सड़कों पर बाहर निकले। पहली बार ये देखने को मिला है की जो मदद करने निकला। सरकार ने उसे जेल भेज दिया। कांग्रेस पार्टी इसके लिए सेवा सत्याग्रह करेगी। हम 25 लाख लोगों तक भोजन पहुंचायेंगे। इसके लिए प्रदेश के हर जिले मे रसोई चलाई जायेगी। इसका नारा, कांग्रेस का सिपाही-मजदूर का भाई, दिया गया है।हम पोस्टकार्ड के माध्यम से अपनी बात प्रदेश के मुखिया तक पहुंचायेंगे।

Published : 
  • 5 June 2020, 7:54 PM IST