पंजाब में कांग्रेस को बढ़त, लांबी से बादल आगे

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर शनिवार को जारी मतगणना के शुरुआती रूझानों में कांग्रेस ने चार सीटों पर बढ़त बना ली है। राज्य में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी (आप) दो-दो सीटों पर आगे है।

Updated : 11 March 2017, 10:06 AM IST
google-preferred

चंडीगढ़: पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर शनिवार को जारी मतगणना के शुरुआती रूझानों में कांग्रेस ने चार सीटों पर बढ़त बना ली है। राज्य में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी (आप) दो-दो सीटों पर आगे है।

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (89) अपने प्रतिद्वंद्वियों अमरिंदर सिंह (कांग्रेस) और जरनैल सिंह (आप) को पीछे छोड़कर लांबी सीट से आगे चल रहे हैं। पंजाब में शनिवार को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच विधानसभा की 117 सीटों और अमृतसर की लोकसभा सीट के लिए मतगणना शुरू हो गई।

मतगणना सुबह आठ बजे 27 स्थानों के 54 मतदान केंद्रों पर शुरू हो गई।  राज्य में शनिवार को कुल 1,145 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा जिसमें 81 महिलाएं भी हैं।  गौरतलब है कि पंजाब में चार फरवरी को मतदान हुए थे।

राज्य में मुख्य मुकाबला शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है। किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 59 सीटों की जरूरत है। (आईएएनएस)

Published : 
  • 11 March 2017, 10:06 AM IST

Related News

No related posts found.