
चंडीगढ़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमशेर सिंह सुरजेवाला का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वह 87 साल के थे।
यह भी पढ़ें: अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का कांग्रेस ने किया स्वागत, कही ये बड़ी बात
पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला के पिता शमशेर सिंह ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।
शमशेर सिंह पांच बार विधायक चुने गए थे और वह एक बार राज्यसभा सदस्य चुने गए। वह हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री भी रहे।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, लगाया किसान विरोधी होने का आरोप
वह हरियाणा कृषक समाज के अध्यक्ष थे और उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी।
शमशेर सिंह सुरजेवाला का अंतिम संस्कार हरियाणा के नरवाना में दोपहर को किया जाएगा। (भाषा)
Published : 20 January 2020, 11:51 AM IST
Topics : Congress National Politics Randeep Surjewala एम्स अस्पताल कांग्रेस रणदीप सुरजेवाला राजनीति राष्ट्रीय शमशेर सिंह सुरजेवाला