हिंदी
नई दिल्ली: महंगाई के खिलाफ सड़क से संसद तक कांग्रेस द्वारा आज व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कंग्रेस दफ्तर के बाहर धरने पर बैठी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये जाने के मौके पर प्रियंका गांधी के पुलिस से कुछ बातचीत की। प्रियंका गांधी ने पुलिस वालों से कहा कि महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना व जनता की आवाज उठाना उनका हक है।
VIDEO: दिल्ली पुलिस ने बेरहमी से प्रियंका गांधी को घसीटकर पुलिसिया गाड़ी में ठूंस किया गिरफ्तार, देखिये वीडियो@INCIndia @IYC @srinivasiyc @nsui #Congress #CongressProtest pic.twitter.com/BvsmgxuVjI
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 5, 2022
दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने के दौरान प्रियंका गांधी को बेरहमी से घसीटा और पुलिसिया गाड़ी में ठूंसकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले प्रियंका गांधी पार्टी मुख्यालय के बाहर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साध घरने पर बैठ गईं थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जबरन उठाया और हिरासत में लिया।
पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने से पहले प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पीएम आवास के घेराव और वहां धरना प्रदर्शन के लिए जा रही थीं लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें रोक दिया गया, जिसके बाद वे पार्टी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई।
Congress Protest: दिल्ली में पुलिस लाइंस किंग्सवे कैंप में हिरासत में लिए गए मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश और रंजीत रंजन सहित पार्टी के कई सांसद@kharge @Jairam_Ramesh @ranje @Ranjeet4India @INCIndia #CongressProtest pic.twitter.com/bGPHxeUJAl
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 5, 2022
महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों द्वारा देश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है।
दिल्ली में भी सड़क से संसद तक कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
सोनिया गांधी के नेतृत्व में राहुल गांधी समेत पार्टी नेता संसद से राष्ट्रपति भवन कर मार्च निकालने के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया।
Published : 5 August 2022, 2:04 PM IST
No related posts found.