Delhi Elections 2020: AAP कार्यकर्ता की इस बात से भड़की कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा, मारा थप्पड़…

दिल्ली के चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी (आप) के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 February 2020, 12:25 PM IST

नई दिल्लीः आज दिल्ली विधान सभा के लिए लोग अपना वोट दे रहे हैं। वहीं आज कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा और आप कार्यक्रता के बीच झड़प हुई है। जिस दौरान अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी (आप) के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ेंः अगर नहीं है वोटर कार्ड तो भी कर सकते हैं मतदान, साथ रखना होगा ये दस्तावेज

जानकारी के मुताबिक चांदनी चौक के मजनू के टीले के मतदान केंद्र 126 से 133 पर आप कार्यकर्ता और अलका लांबा वोट देने गए थें। जहां ये घटना हुई।

यह भी पढ़ें: जानें दिल्ली में सुबह 10 बजे तक हुए कितने फिसदी मतदान

बताया जा रहा है कि आप कार्यकर्ता ने अलका लांबा के बेटे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की। इस दौरान बीच-बचाव करने के लिए पुलिस को बीच में आना पड़ा। इस झड़प के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा है कि वे चुनाव आयोग में इसकी शिकायत करेंगे।

Published : 
  • 8 February 2020, 12:25 PM IST