कांग्रेस ने राजस्थान में की दो नए सचिवों की नियुक्ति, पढ़िये पूरा अपडेट

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान के लिए दो नए सचिवों को नियुक्त किया है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर

Updated : 23 April 2023, 1:21 PM IST
google-preferred

जयपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राजस्थान के लिए दो नए सचिवों को नियुक्त किया है।

पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अमृता धवन और वीरेंद्र सिंह राठौड़ को सच‍िव के रूप में राजस्थान के पार्टी प्रभारी सुखजिंदर सिंह के साथ संबद्ध किया गया है। इसके साथ उत्तराखंड से तीन बार के विधायक काजी मुहम्मद निजामुद्दीन को भी रंधावा के साथ संबद्ध किया गया है, जो पूर्व की तरह सचिव पद पर बने रहेंगे।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान के प्रभारी के साथ संबद्ध सचिवों को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है। राज्‍य में इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं।

पार्टी ने राठौड़ को गुजरात में उनकी वर्तमान जिम्मेदारी से मुक्त कर राजस्‍थान में जिम्मेदारी दी है जबकि राजस्थान से तरुण कुमार (कांग्रेस सचिव) को उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है।

Published :  23 April 2023, 1:21 PM IST

Related News

Advertisement