हिंदी
नई दिल्ली: बच्चों के पसंदीदा रंग केवल उनकी खुशी ही नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व का विवरण भी देते हैं। '612-लीग' की चीफ क्रियेटिव डाइरेक्टर मोहिका इंद्रायन ने बताए रंगों से बच्चों के व्यक्तित्व को जानने के कुछ तरीके।
लाल रंग- इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे जीवन को भरपूर आनंद के साथ जीना पसंद करते हैं और उन्हें प्रकृति से बेहद प्यार होता है। बड़े कदम उठाने या फैसले लेने में वे हिचकिचाते नहीं है और हर पल ऊर्जा तथा रोमांच से भरे रहते हैं।
नीला रंग- इस रंग से लगाव रखने वाले बच्चे शांत स्वभाव के होते हैं और अपनी मंजिल को पाने के लिए वह बड़े रास्ते तय करना भी जानते हैं।
गुलाबी रंग- यह रंग विशेषकर लड़कियों को बेहद पसंद होता है। यह मासूमियत और प्रकृति से लगाव को दर्शाता है। इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे दान आदि कार्यो में रुचि रखते हैं।
पीला रंग- इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे तर्कसंगत होते हैं और जीवन के प्रति अपनी सोच के साथ बने रहते हैं। ये बच्चे कल्पनाशील भी होते हैं।
यह भी पढ़ें: पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए इनका करें सेवन!
काला रंग- मजबूत इरादों वाले और अपने जीवन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध बच्चों का पसंदीदा रंग काला होता है। इस रंग को पसंद करने वाले बच्चे अपनी सोच को लेकर सख्त मिजाज होते हैं और किसी भी रेस को जीतने के लिए बड़ा कदम उठाने से शर्माते नहीं हैं। वे सुंदरता और कभी न खत्म होने वाली शैली पर अधिक विश्वास रखते हैं।
हरा रंग- हरे रंग को पसंद करने वाले बच्चे आत्मविश्वास से भरे और आकर्षक व्यक्तित्व केहोते हैं। वे किसी भी क्रम में आगे रहने के लिए अवसरों की तलाश करते हैं और किसी भी प्रकार की चुनौती का सामना करने से नहीं घबराते।
नारंगी रंग- मैत्रीपूर्ण व्यवहार रखने वाले और किसी भी माहौल में घुल-मिल जाने वाले बच्चों का पसंदीदा रंग नारंगी होता है। ऐसे बच्चों के प्रति हर किसी को लगाव होता है।
Published : 25 February 2017, 12:32 PM IST
Topics : अन्य जीवनशैली बच्चों रंग लाइफस्टाइल व्यक्तित्व
No related posts found.