शीत लहर का सितम जारी, पंजाब में दर्ज किया गया 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान

पंजाब और हरियाणा में लोगों को अब भी ठंड से राहत नहीं मिल रही और फरीदकोट दोनों ही राज्यों में 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

Updated : 4 January 2020, 11:06 AM IST
google-preferred

चंडीगढ़:  पंजाब और हरियाणा में लोगों को अब भी ठंड से राहत नहीं मिल रही और फरीदकोट दोनों ही राज्यों में 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पंजाब के पटियाला, अमृतसर, लुधियाना में तापमान क्रमश: 4.8, 4.6, 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: ठंड से कांपी दिल्ली, घने कोहरे के कारण कई विमान हुए डायवर्ट, ट्रेनें हुई कैंसल

पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, हलवारा और आदमपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.8, 5.5, 4.8, 4.7 और 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के करनाल और अंबाला में न्यूनतम तापमान क्रमश:6.8 और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। (भाषा)

Published : 
  • 4 January 2020, 11:06 AM IST

Advertisement
Advertisement

No related posts found.