Site icon Hindi Dynamite News

हरियाणा और पंजाब में शीतलहर जारी, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.1

पंजाब और हरियाणा में लोगों को ठंड से बृहस्पतिवार को भी राहत नहीं मिली और यहां शीतलहर का कहर बरकरार है।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
हरियाणा और पंजाब में शीतलहर जारी, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.1

चंडीगढ़:  पंजाब और हरियाणा में लोगों को ठंड से बृहस्पतिवार को भी राहत नहीं मिली और यहां शीतलहर का कहर बरकरार है। मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। दोनों ही राज्यों में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: ठंड से कांपी दिल्ली, घने कोहरे के कारण कई विमान हुए डायवर्ट, ट्रेनें हुई कैंसल

अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.5 डिग्री सेल्सियस, 3.5 डिग्री सेल्सियस और 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। पंजाब के फरीदकोट, पठानकोट, आदमपुर, हलवाड़ा, बठिंडा और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: दो डिग्री सेल्सियस, 5.5 डिग्री सेल्सियस, 3.2 डिग्री सेल्सियस, 3.8 डिग्री सेल्सियस, 3.1 डिग्री सेल्सियस और 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

वहीं अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में तापमान क्रमश: 3, 4.8 और 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। कुछ स्थानों पर कोहरा भी छाया रहा।(भाषा)

Exit mobile version