हिंदी
गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति के मौके पर खिचड़ी चढ़ाने के लिए काफी श्रद्धालु आये। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी बाबा गोरखनाथ की पूजा अर्चना की और खिचड़ी चढ़ाई।
इस मौके पर सीएम योगी ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और गोरखनाथ बाबा को खिचड़ी चढ़ाने के महत्व के बारे में बताया। खिचड़ी मेले को लेकर यहां सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये हैं।
बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने को लेकर ऐसी मान्यता है कि इस दिन खिचड़ी चढ़ाने से लोगों की मनोकामना पूरी होती है।
वहीं इस मौके पर सीएम योगी ने आज के दिन से प्रयागराज में शुरू हो रहे कुंभ के स्नान की महत्ता केबारे में लोगों को बताया। गोरखनाथ मंदिर में नेपाल, बिहार व अन्य राज्यों से भी लोग खिचड़ी चढ़ाने के लिए आते हैं।
Published : 15 January 2019, 10:08 AM IST
No related posts found.