हिंदी
नई दिल्ली: नक्सली हमले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दिल्ली में एक अहम बैठक बुलाई। इस बैठक में नक्सली प्रभावित क्षेत्र के लगभग 10 राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में नक्सल समस्या को लेकर मंथन कर रहे हैं।

इस बैठक में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ भी मौजूद हैं। सीएम योगी के साथ इस बैठक में उत्तर प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह समेत तमाम आला अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में नक्सलवाद से निपटने के लिए अहम रणनीति भी तैयार की जा रही है।


गौरतलब है कि राजनाथ सिंह ने इस बैठक का ऐलान 25 अप्रैल को सुकमा नक्सली हमले के बाद रायपुर में किया था। बता दें कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 24 अप्रैल को सीआरपीएफ के जवानों पर हुए नक्सली हमले में 25 जवान शहीद हो गए थे जिसके बाद यह फैसला लिया गया था।
Published : 8 May 2017, 12:30 PM IST
No related posts found.