गुजरात में भाजपा को फिर मिली जीत, जश्न का माहौल

गुजरात चुनाव के रूझानो के अनुसार भाजपा फिर गुजरात में सरकार बनाने जा रही है। भाजपा अब तक राज्य की कुल 182 सीटों में से 107 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है, जबकि कांग्रेस 73 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा में जश्न का माहौल है।

Updated : 18 December 2017, 11:11 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: गुजरात चुनाव के रूझानो के अनुसार भाजपा फिर 6वीं बार गुजरात में सरकार बनाने जा रही है। खबर लिखे जाने के वक्त भाजपा अब तक राज्य की कुल 182 सीटों में से 107 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है, जबकि कांग्रेस 73 सीटों पर आगे चल रही है।

 भाजपा पिछले 22 सालों से गुजरात की राजनीति में काबिज है और इन चुनावों के बाद भी भाजपा यहां जीत का छक्का लगाने जा रही है।

चुनाव नतीजों में बीजेपी की बढ़त के बाद पीएम मोदी ने संकेतों में अपनी पहली प्रतिक्रिया भी दे दी है। संसद में प्रवेश का दौरान पीएम मोदी ने संसद के बाहर विक्टरी साइन दिखाकर चुनाव नतीजों पर खुशी जतायी। 

आरएसएस विचारक राकेश सिन्हा ने गुजरात और हिमाचल में बीजेपी की जीत की तुलना गोवर्धन पर्वत उठाने से की है, जिसकी चर्चा जोरों पर है। 

Published : 
  • 18 December 2017, 11:11 AM IST

Related News

No related posts found.