
महराजगंज: जिले के नौतवना नगर पालिका के गौतम बुद्ध नगर में एक लड़का अपने मामा के घर से अपने घर को लौट रहा था, लेकिन तीन दिन बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला है। किसी को नहीं पता वो कहां और किस हाल में है। घरवालों को चिंता से बुरा हाल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: नेशनल हाइवे Vs बाई-पास, कुछ सुलगते सवाल..
महाराजगंज जिले के नौतवना नगर पालिका के गौतम बुद्ध नगर का 15 साल का विनय मिश्र उर्फ भोला नाम का लड़का जो अपने मामा के घर कोल्हुई थाना क्षेत्र के चैनपुर से गोरखपुर-नौतवना जाने वाली ट्रेन में घर को जाने के लिए रवाना हुआ लेकिन आज तीन दिन बीत गए उसका कुछ पता नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार उसे नौतवना जाना था लेकिन उसने नौतवना जाने वाली ट्रेन नहीं पकड़ी बल्कि नौतवना से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में चढ़ गया। जिसके बाद वो ना जाने कहां सफर कर रहा है।
Published : 21 July 2019, 9:57 AM IST
Topics : Gautam Buddh Nagar Gorakhpur Maharajganj Nautanwa uttar pradesh उत्तर प्रदेश गोरखपुर गौतम बुद्ध नगर नौतवना महराजगंज