Chhath Puja: यूपी-बिहार के लोगों के सामने दिल्ली में नया संकट, यमुना नदी में छठ पूजा पर रोक, देखिये कैसे छलका प्रवासियों का दर्द

देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के कई घाटों पर इस साल छठ पूजा का आयोजन करने पर रोक लगा दी गई है, जिससे दिल्ली में रह रहे प्रवासियों के सामने नया संकट आ गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 15 November 2023, 7:06 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: छठ पूजा का आयोजन करीब आता जा रहा है। लेकिन दिल्ली में रहने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी लोग इस बार छठ पूजा में नये तरह के संकट का सामना कर रहे है। दरअसल राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोग अब कृत्रिम घाट पर ही छठ पूजा कर पाएंगे। यमुना नदी के किनारे छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगाने से प्रवासी लोगों में भारी नाराजगी है।  

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर पिछले कुछ वर्षों से प्रदूषण की भारी मार झेल रहा है। यमुना का प्रदूषण भी साल दर साल बढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने बढ़ते प्रदूषण का हवाला देकर ही यमुना में छठ पूजा करने पर रोक लगाई है।

डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में दिल्ली में वर्षों से यमुना नदी के किनारे छठ पूजा का आयोजन करने वाले प्रवासी लोगों ने प्रशानस के इस फैसले पर भारी नाराजगी और उदासी जतायी। 

डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में प्रशासन की इस कार्रवाई पर छठ पूजा समितियों ने सवाल खड़े किए हैं। लोगों में सरकार और प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है।

Published : 
  • 15 November 2023, 7:06 PM IST

Related News

No related posts found.