Tamil Nadu: पूर्व मंत्री एम. मणिकनंदन गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर मलेशियाई महिला से रेप का आरोप

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और अन्नाद्रमुक नेता एम. मणिकनंदन को चेन्नई पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक मलेशियाई महिला से रेप का आरोप है। पढ़िये पूरी रिपोर्ट

Updated : 20 June 2021, 2:20 PM IST
google-preferred

बेंगलुरु: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और अन्नाद्रमुक नेता एम. मणिकनंदन को चेन्नई पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। एम. मणिकनंदन पर एक मलेशियाई महिला के साथ शादी का झांसा देकर रेप करने का गंभीर आरोप है। इस केस में अद्यार महिला थाने में शिकायत दर्ज की गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नेता को गिरफ्तार किया।

मलेशियाई महिला ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में मणिकनंदन पर शादी का झांसा देकर उनके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया। महिला की शिकायत में कहा गया कि जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो उसकी मर्जी के खिलाफ उसे एबॉर्शन कराने को भी मजबूर किया गया। महिला के मुताबिक, मणिकनंदन ने उसे कई बार एबॉर्शन के लिए मजबूर किया।

बता दें कि मणिकनंदन अन्नाद्रमुक पार्टी के नेता हैं। वह तमिलनाडु सरकार में आईटी मंत्री रह चुके हैं। मणिकनंदन ने पहले दावा किया था कि वो महिला को जानते तक नहीं हैं। बाद में उन्होंने इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया था लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

Published : 
  • 20 June 2021, 2:20 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement