भूकंप के जोरदार झटकों से हिली चीन की धरती,, चार लोगों की मौत, कई घायल

सिचुआन प्रांत के याआन शहर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य घायल हो गए। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 2 June 2022, 2:55 PM IST
google-preferred

चेंगदू: दक्षिण-पश्चिमी चीन में सिचुआन प्रांत के याआन शहर में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य घायल हो गए।

शहर के भूकंप राहत मुख्यालय ने गुरुवार को बताया कि बुधवार शाम में महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गयी। मुख्यालय ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुरुवार सुबह नौ बजे तक बाओक्सिंग काउंटी में 34 और लुशान काउंटी में 11 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

भूकंप से याआन में 13081 लोग प्रभावित हुए हैं। (वार्ता)

Published : 
  • 2 June 2022, 2:55 PM IST

Related News

No related posts found.