हिंदी
चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक स्कूल बस नाले के तेज बहाव की चपेट में आ गयी। जिसमें चालक-परिचालक घायल हो गये लेकिन दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
चंपावत पुलिस के अनुसार घटना टनकपुर के किरोड़ा नाले की है। पहाड़ों में हो रही तेज बारिश के कारण नाला ऊफान पर था और एमडीएम एकेडमी की बस संख्या यूके 04 पी 5761 के चालक ने जबर्दस्ती नाला पार करने की कोशिश की लेकिन नाले के तेज बहाव में बस बह गयी और थोड़ी देर बाद बस पलट गयी।
बस में चालक कमलेश कार्की और परिचालक युगल किशोर पंत दोनों थे। दोनों इस हादसे में घायल हो गये। (वार्ता)
Published : 19 July 2022, 3:13 PM IST
No related posts found.