Chakka Jam: शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हुआ चक्का जाम, गाजीपुर बॉर्डर पर स्थिति शांतिपूर्ण, देश के कई हिस्सों में दिखा इसका असर

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने देशभर के कई हिस्सों में 12-3 बजे तक चला चक्का जाम खत्म हो गया है। इस दौरान देश के कई हिस्सों में चक्का जाम का असर देखने को मिला। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 6 February 2021, 3:35 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में 12-3 बजे तक चला चक्का जाम खत्म हो गया है। किसानों नेताओं ने चक्का जाम खत्म किए जाने का ऐलान किया। इस दौरान देश के कई हिस्सों में चक्का जाम का असर देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: किसानों का चक्का जाम शुरू, सड़कों पर बैठे आंदोलनकारी, देखें लाइव तस्वीरें 

इस दौरान दिल्ली के शहीदी पार्क में और बेंगलुरु में कुछ आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया गया है। रांची-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी किसानों के चक्का जाम का असर देखने को मिला। रांची-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों की आवाजाही बंद रही। 

यह भी पढ़ें: जानें दिल्ली पुलिस ने क्या क्या उपाय किये हैं किसानों के चक्का जाम से निपटने के लिए 

दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बॉर्डर पर रैपिड ऐक्शन फोर्स सहित सुरक्षाबलों के जवानों को तैनात किया गया। चक्का जाम के आह्वान के बीच गाजीपुर बॉर्डर पर स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। वहीं हरियाणा में ट्रैफिक में फंसे लोगों को किसानों ने पानी और भोजन उपलब्ध कराया। दूसरी और कांग्रेस के राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, दिग्विजय सिंह और केसी वेणुगोपाल ने किसानों के चक्का जाम का समर्थन किया। दूसरी ओर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने इस बार सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हुए थे। दिल्ली-एनसीआर में 50 हजार सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था। 

Published : 
  • 6 February 2021, 3:35 PM IST

Related News

No related posts found.