हिंदी
पटना: बिहार में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर(जीएसटी) की छह टीमों ने एक कोचिंग संस्थान के कई ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की ।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सीजीएसटी के पटना-1 और पटना-2 आयुक्त कार्यालय की टीमों ने एक कोचिंग संस्थान के परिसरों की राज्यव्यापी तलाशी ली।
विभाग के सूत्रों के अनुसार अकादमी द्वारा बिहार में छह अलग-अलग केंद्रों का संचालन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि डेटा एनालिटिक्स टूल के जरिए एकत्रित प्रारंभिक जानकारी के आधार पर प्रथम दृष्टया कर चोरी करोड़ों में प्रतीत होती है।
Published : 11 May 2023, 12:25 PM IST
No related posts found.