महराजगंज: घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तारी में नया मोड़, लेखपालों ने की ये बड़ी घोषणा

जनपद महराजगंज के निचलौल तहसील परिसर में एंटी करप्शन की टीम ने राजस्व लेखपाल मुन्ना यादव को रंगे हाथों घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 5 October 2024, 3:11 PM IST
google-preferred

निचलौल (महराजगंज): जनपद महराजगंज के निचलौल तहसील परिसर में एंटी करप्शन की टीम ने राजस्व लेखपाल मुन्ना यादव को रंगे हाथों घूस लेते हुए गिरफ्तार किया था। इस कार्यवाही के दौरान एक प्राइवेट व्यक्ति अनिल कसौधन, जो कि सिधावे का रहने वाला है, को भी गिरफ्तार किया गया।

यह पूरी कार्यवाही लोक सेवकों की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिससे भ्रष्टाचार की गतिविधियों पर नकेल कसा जा सके। लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आया है।

लेखपाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई 
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन टीम ने मुन्ना लाल यादव के खिलाफ सिंदुरिया थाने में धारा 7, 7A, 12 और 13 (1) ख सपठित धारा 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथा संशोधित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 के तहत मामला पंजीकृत किया है।  

दोनों  आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया है।

इस शिकायत पर हुई थी कार्यवाही
शिकायतकर्ता रामस्नेही निषाद चनकौली निवासी ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि लेखपाल मुन्ना यादव द्वारा उनकी भूमि की सीमांकन के रिपोर्ट के एवज बदले में दस हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने सत्यता की जांच की और योजनाबद्ध होकर लेखपाल को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

लेखपालों का विरोध
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जिलेभर के लेखपालों ने इस कार्यवाही से अपने दायित्वों से विरत रहने का ऐलान किया है। लेखपालों का कहना है कि एंटी करप्शन टीम की कार्यवाही उचित नहीं थी। इससे उनके कामकाज पर काफी प्रभाव पड़ रहा है।

लेखपालों के इस ऐलान से प्रशासनिक कार्य काफी प्रभावित हो सकते है। खास तौर से ग्रामीण क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हो सकता है।

मुन्ना यादव लेखपाल

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम
यह कार्यवाही स्पष्ट संकेत दे रहा है कि एंटी करप्शन एजेंसियां भ्रष्टाचार रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही हैं। यह कार्यवाही समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Published : 
  • 5 October 2024, 3:11 PM IST

Related News

No related posts found.