हिंदी
कपूरथला: पंजाब के कपूरथला जिले में भोलाथ के उप-मंडल अधिकारी (एसडीएम) की शिकायत पर कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ बृहस्पतिवार को आपराधिक धमकी देने और लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया।
भोलाथ से विधायक खैरा ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया और आरोप लगाया कि यह ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मन में मेरे खिलाफ घृणा और द्वेष का परिणाम है।’’
एसडीएम संजीव शर्मा ने 29 मार्च को मुख्यमंत्री को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि खैरा द्वारा उन्हें अपमानित और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
Published : 28 April 2023, 8:04 AM IST
Topics : आपराधिक धमकी एसडीएम कपूरथला कांग्रेस विधायक कार्य में बाधा पंजाब लोक सेवक शिकायत सुखपाल सिंह खैरा
No related posts found.