हिंदी
रायबरेली: नव वर्ष की पूर्व संध्या पर एक तेज रफ्तार कार ने अपर पुलिस अधीक्षक की स्कोर्ट में लगी बोलेरो गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। कार चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिविल लाइन चौराहे का है।
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र त्रिवेदी पुत्र शिव स्वरूप त्रिवेदी निवासी दोस्तपुर जनपद उन्नाव अपनी स्विफ्ट कार से सलोन जा रहे थे। तभी सिविल लाइन ओवर ब्रिज के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा की एस्कॉर्ट में लगी बोलेरो गाड़ी से टकरा गई।
दोनों वाहनों के टक्कर से कार चालक धर्मेंद्र त्रिवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । इस हादसे में कोई पुलिस कर्मी चोटिल नही हुआ।
जिला अस्पताल रायबरेली के ईएमओ डॉ रोशन पटेल ने बताया कि धर्मेंद्र त्रिवेदी नाम का 35 साल का एक व्यक्ति एंबुलेंस के माध्यम से यहां लाया गया। बताया जा रहा है कि उसे सड़क दुर्घटना में चोट आई है। युवक के नाक पर चोट आई है। जिसे प्राथमिक उपचार करके भर्ती कर लिया गया है।
Published : 1 January 2025, 2:13 PM IST
Topics : ASP Dynamite News escort car ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist raebareli news Raebareli police Road Accident TrendingNews